फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vivekananda House champion in sports competition

खेल प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस चैंपियन

Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda House champion in sports competition
खेल प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस चैंपियन
विज्ञापन

नजीबाबाद। राम रमा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। विवेकानंद हाउस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की। बेस्ट स्पोर्ट ब्वॉय आशु और बेस्ट स्पोर्ट गर्ल कनुप्रिया व नाजिया को चुना गया।
राम रमा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल राणा, प्रधानाचार्य नितिन बिश्नोई के निर्देशन में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। विवेकानंद हाउस, अशोक हाउस और टैगोर हाउस के खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। लेमन रेस छात्र वर्ग में दिलताज, आकाश, लवी और छात्रा वर्ग में प्रेरणा, टीना, साइना ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस जूनियर छात्रा वर्ग में नाजिया, रूपाक्षी, खुशी और सीनियर वर्ग में प्रेरणा, भूमिका, वेदऋचा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस छात्र वर्ग में अयाज, भानू, समीर और छात्रा वर्ग में कनुप्रिया, आयुषी, कशिश ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बुक बैलेंस रेस में शिखा, अक्षी, आयुषी और 50 मीटर टॉफी रेस में इफा, अलीना, नमृता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने टैगोर हाउस को हराकर जीत दर्ज की। क्रिकेट में अशोक हाउस ने टैगोर हाउस को हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबाल में विवेकानंद हाउस ने अशोक हाउस को पराजित किया। बैडमिंटन में विवेकानंद हाउस ने अशोक हाउस को पराजित की जीत दर्ज की। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य और गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनमोह लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या नितिन विश्नोई ने विजेता खिलाड़ियों की घोषणा की। बेस्ट स्पोर्ट ब्वॉय आशु और बेस्ट स्पोर्ट गर्ल कनुप्रिया व नाजिया को चुना गया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विवेकानंद हाउस के खिलाड़ियों को चैंपियन घोषित किया। स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed