फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vivek College gave Rs 11 lakh to help

विवेक कॉलेज ने मदद को दिए 11 लाख रुपये

Wed, 01 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vivek College gave Rs 11 lakh to help
बिजनौर विवेक कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल। - फोटो : BIJNOR
विवेक कॉलेज ने मदद को दिए 11 लाख रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते लोगों की सहायता के लिए विवेक कॉलेज ने 11 लाख रुपये दिए हैं। इनमें से साढ़े पांच लाख रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने डीएम रमाकांत पांडेय को सौंपा।

कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि महाविद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा तीन दिन की अपनी सैलरी से 11 लाख रुपये इकट्ठा किए। प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजी रकम के अलावा साढ़े पांच लाख रुपये जनपद बिजनौर के स्थानीय निवासियों की मदद हेतु आरक्षित किया गया है। इसका उपयोग जरूरतमंदों को राशन, सब्जी और दवाई आदि सामग्री को वितरण करने में किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों की मदद हेतु उक्त राशि कम पड़ने पर अतिरिक्त राहत कोष की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के पुरातन व वर्तमान छात्र/छात्राओं से भी राहत कोष में यथासंभव धनराशि जमा करने की अपील की जा रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed