फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vishal murder case revealed, friend turned out to be the murderer

Bijnor News: बिजनौर - विशाल हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल

Mon, 30 Jan 2023 01:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 30 Jan 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
Vishal murder case revealed, friend turned out to be the murderer
बिजनौर में पकड़ा गया चांदपुर में युवक की हत्या करने वाला आरोपी निपेंद्र उर्फ भोलू।
- शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गाली गलौज करने लगा था विशाल
विज्ञापन

- पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचकर किया मामले का खुलासा, एक आरोपी फरार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। साथ बैठकर शराब पीने वाले दोस्त ने ही मामूली बात पर विशाल की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार करते हुए विशाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हालांकि अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि 25 जनवरी की रात थाना चांदपुर के नजरपुर में एक युवक की हत्या कर दिए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान विशाल उर्फ गोलू (22) पुत्र हृदेश शर्मा निवासी गांव अलावलपुर थाना चांदपुर के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी वस्तु से प्रहार करने और गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर निपेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव नजरपुर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी निपेंद्र उर्फ भोलू पुत्र चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व चारपाई का पाया बरामद किया गया। विशाल की बाइक भी हत्यारोपी के घर से ही मिली। एएसपी देहात के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि विशाल उसका अच्छा दोस्त था। दोनों साथ में रहते और आए दिन एक साथ ही शराब पीते थे। 25 जनवरी को विशाल उसके घर पर शराब पीने के लिए आया था। दोनों ने शराब पी, विशाल उससे शराब के लिए और पैसों की मांग करने लगा। मना करने पर विशाल घर के सामने खड़ा होकर गाली गलौज करने लगा। जिस पर गुस्से में आकर आरोपी ने चारपाई के पाये से उस पर कई वार किए। बाद में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed