फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Viral infection increased due to changing weather

मौसम बदलने से बढ़ा वायरल संक्रमण

Fri, 11 Dec 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Viral infection increased due to changing weather
मौसम बदलने से बढ़ा वायरल संक्रमण
विज्ञापन

बिजनौर। मौसम के करवट बदलने के साथ ही वायरल संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। इस मौसम में खांसी, नजला और जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। तापमान गिरने के साथ ही डेंगू और मलेरिया की रफ्तार थम गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल और नजला, जुकाम, खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं।
दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है। दिन में काफी गर्मी और रात तथा सुबह के ठंड होती है। यह मौसम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन राधेश्याम वर्मा ने बताया कि अचानक कभी गर्मी और कभी ठंड के संपर्क में आने से वायरल संक्रमण फैलने के अधिक चांस रहते हैं। ऐसे में स्वयं का बचाव करना ही सबसे बड़ी जागरूकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की छोटी छोटी बीमारियों में अस्पताल की ओर रुख न करें, बल्कि अपने चिकित्सक से फोन की सलाह लेकर काम चलाएं। बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही अस्पतालों की ओर रुख करें।
विज्ञापन

नगर के जनरल एवं डायबटिक केयर फिजीशियन डा. पंकज त्यागी बताते हैं कि ऐसे में सभी को कपड़े पहनने में लापरवाही नहीं बरतनी है। अन्यथा यह नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह मौसम खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बड़ा ही दिक्कत वाला है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से उन्हें बीमारी होने के ज्यादा चांस रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed