{"_id":"5e614c3f8ebc3eebb63aeb9b","slug":"viral-audio-of-home-guards-created-stir-bijnor-news-mrt472368689","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के वायरल ऑडियो ने मचाया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के वायरल ऑडियो ने मचाया हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड के वायरल ऑडियो ने मचाया हड़कंप
कोतवाली देहात (बिजनौर)। गोकशी और गोतस्करी करने वालों से पुलिस की सेटिंग का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जो एक होमगार्ड का है। ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। जिला कमांडेंट ने उक्त होमगार्ड की ड्यूटी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। उधर, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वायरल ऑडियो थाना कोतवाली देहात में तैनात होमगार्ड का है। ऑडियो में होमगार्ड कह रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी एक व्यक्ति गौकशी और गौवंश तस्करी बड़े पैमाने पर करता है, उससे थाने में तैनात पुलिस ने 60 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए हैं। थाने के एक दरोगा और होमगार्ड पीसी के अलावा अपने विभाग के अधिकारियों के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। वह अपने बारे में भी कहता है कि प्रतिमाह लगभग 70 हजार रुपये रिश्वत में कमाता है और गांव का राशन डीलर भी है, जिससे प्रतिमाह 40 हजार रुपये कमाता है। यह भी कह रहा है कि इससे पूर्व भी दरोगा के कहने पर उसने एक मामले को रफा-दफा कराने के लिए पुलिस से मिलकर एक लाख रुपये की मांग की थी। वह कह रहा है कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र के गांव अकबराबाद, सराय डडुम्बर, गोसपुर सादात, हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद, कोतवाली, थेपुर, हिन्दुपुर, करौंदा पच्दू, माली वाला और उमरी में गोकशी का धंधा चल रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी और सीओ नगीना को ज्ञापन देकर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।