{"_id":"5de2b75a8ebc3e549e56f8dd","slug":"violence-outside-the-police-station-old-man-dies-bijnor-news-mrt4563822110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद मे जमकर लाठी डंडे व कृपाण चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद मे जमकर लाठी डंडे व कृपाण चली
विज्ञापन
थाने के बाहर मारपीट, वृद्ध की मौत
हल्दौर। गुरुद्वारे के निकट सिख समाज के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे व कृपाण चले, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे एक पक्ष के लोगों पर थाने के बाहर दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला खेड़ा निवासी सरदार अमर सिंह टॉक व मोहल्ला रईसान निवासी चतर सिंह की एक साल से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार को गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहब के गुरुद्वारे में रैन सबाई कीर्तन हुआ। अटूट लंगर बरताया जा रहा था। रात करीब दस बजे अमर सिंह का पुत्र गोल्डी टॉक गुरुद्वारे में लंगर छककर पैदल घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंजाब नैशनल बैंक के निकट चतर सिंह व उसके परिजन खड़े थे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच कृपाण, लाठी-डंडे व लात, घूंसे चले। इसमें गोल्डी, उसका भाई रोशी, भाभी सतपाल कौर व दूसरे पक्ष के चतरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर गुरुद्वारे से लोग मौके पर पहुंचे लोगों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे गोल्डी के परिजन उसे लेकर मामले की शिकायत करने थाने जा रहे थे।
थाने के बाहर ही दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और पीछे से स्कूटी से पहुंचे अमर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी, इसमें अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप घायल अमर सिंह व अन्य लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अमर सिंह (65) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अमर सिंह के बड़े पुत्र मनजीत सिंह ने मोहल्ला रईसान निवासी चतरपाल सिंह व उसके पुत्र अनमोल सिंह, अंकित सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।