फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Violation of rules happening in the market

बाजार में हो रहा नियमों का उल्लंघन

Thu, 02 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Violation of rules happening in the market
बाजार में हो रहा नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन

धामपुर। नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों द्वारा कोरोना महामारी के चलते लागू डीएम की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे इस महामारी के और तेजी से फैलने की आशंका को लेकर लोगों में भय है। लोगों का कहना है कि डीएम ने दुकानें खुलने का शेडयूल जारी कराया है। पालिका द्वारा नियमों का पालन कराने को प्रेरित किया जा चुका है। व्यापारी गाइड लाइन को मानने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
नगर के मलखान सिंह, भूदेव सिंह, विशाल कुमार, विकास कुमार, आशीष कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी नगर में नियमों के विपरीत अधिकांश दुकानें सामान्य तरीके से खुलीं। आरोप है कि सख्ती के बाद भी आदेशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। नगर में ई रिक्शाओं के आवागमन पर रोक के आदेश हैं। पर सवारी न होने के बाद भी ई रिक्शाएं बाजार में खाली घूमने से जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने पालिका के ईओ को निर्देशित किया है कि वह टीम बनाकर डीएम द्वारा जारी शेड्यूल का पालन कराएं। जो उल्लंघन करता मिले। उसके खिलाफ रिपोर्ट कायम कराकर महामारी फैलाने के आरोप में कार्रवाई कराएं। उनके स्तर से कोतवाल को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed