फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villages will connect with cities, roadways bus will go to every panchayat

ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप निर्माण के लिए सर्वे शुरू

Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villages will connect with cities, roadways bus will go to every panchayat
बिजनौर। परिवहन मुख्यालय की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस स्टॉप का निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया गया है, जिसके चलते अधिकारियों को मार्गों का सर्वे कर स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया है। जिसके चलते बिजनौर परिवहन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से संचालित मार्गों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन मुख्यालय की ओर से ऐसी ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप का निर्माण कराया जाएगा, जो हाइवे के निकट हैं। जिन मार्गों पर बसें संचालित की जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस/यात्री शेल्टर के निर्माण के लिए संचालित मार्ग पर स्थान चिन्हित कर उनकी सूची क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिस पर परिवहन विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। बिजनौर परिवहन विभाग की ओर से उन मार्गों का सर्वे किया जा रहा है, जिन पर डिपो की बसें संचालित की जाती है। इसके साथ ही उस मार्ग पर ऐसे कितने गांव हैं, जहां बस/यात्री शेल्टर नहीं है। साथ ही कितनी ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप हैं। इन सब की जानकारी विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। जल्द ही परिवहन मुख्यालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे में जानेंगे किस गांव से कितने यात्री कर रहे सफर
इसके साथ ही सर्वे में यह देखा जाएगा कि संचालित मार्गों में किस गांव से कितने लोग रोजाना यात्रा कर रहे हैं। साथ ही सर्वे में यह भी ज्ञात किया जाएगा कि किस गांव से ज्यादा और किस गांव के कम यात्री सफर कर रहे हैं। सर्वे के बाद यह सब जानकारी परिवहन मुख्यालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालित मार्गों का किया जा रहा सर्वे : एआरएम
एआरएम एके त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यालय की ओर से ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप का निर्माण कराए जाने के लिए जानकारी मांगी गई है। जिन मार्गों पर बसें संचालित की जाती है, उनका अभी सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने पर हाइवे किनारे ग्राम पंचायतों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed