{"_id":"61c763f26a2c940b7f012604","slug":"villagers-put-problems-in-suggestion-boxes-dhampur-news-mrt570709550","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुझाव पेटिकाओं में ग्रामीणों ने समस्याएं लिखकर डालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुझाव पेटिकाओं में ग्रामीणों ने समस्याएं लिखकर डालीं
विज्ञापन
धामपुर के गांव मटौरामान में भाजपा की ओर से स्थापित सुझाव पेटिकाओं में गांवों में हुए विकास की स्थ
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गांवों में सुझाव पेटिकाओं को लगाया जा रहा है ताकि ग्रामीण पोस्टकार्ड के माध्यम से अपने गांवों में हुए विकास कार्यों के साथ पार्टी की बेहतरी के लिए सुझाव दे सकें। क्षेत्र के गांव मटौरामान में पेटिका में ग्रामीणों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से जरूरी सुझाव लिख कर डाले।
गांव मटौरामान के राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1964 में सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन बना था। भवन और चहारदीवारी की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह और विधायक ओम कुमार को अवगत कराया लेकिन मरम्मत नहीं हो पाई।
इस साल 15 नवंबर को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को ज्ञापन देकर बताया गया कि निगम की ओर से धामपुर से ग्राम मटौरामान व कश्मीरी होते हुए बिजनौर के लिए रोडवेज बस चलाई गई थी जो आज तक नहीं चल पाई। देहात में दिन के समय किसानों को सिंचाई के लिए बिजली न के बराबर मिल रही है। आवारा पशुओं से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, मास्टर विजय पाल सिंह, डा. महेंद्र पाल सिंह, वरुण चौधरी, उदित चौधरी, दिनेश सिंह, नेपाल सिंह चौधरी, रोहताश सिंह, सुजीत चौधरी, सुधीर चौधरी, धर्मवीर सिंह शामिल रहे।