फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers protested against installing the statue

Bijnor News: मूर्ति स्थापित करने ग्रामीणों ने किया विरोध

Fri, 04 Oct 2024 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against installing the statue
शिवाला कलां। गांव इनायतपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर दलित समाज द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर स्थापित की गई मूर्ति को हटवाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात्रि में गांव इनायतपुर में दलित समाज द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध करने पर सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पहुंच कर बिना अनुमति के ग्राम पंचायत की भूमि पर मूर्ति स्थापित करने पर मूर्ति को वहां से हटवाया। ग्राम प्रधान नजमा प्रवीण ने बताया विवादित भूमि ग्राम पंचायत की है। प्रशासन की बिना अनुमति के उसमें किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया गांव के कुछ दलित समाज के लोग बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। प्रशासन की बिना अनुमति के कोई भी कार्य नहीं किया जाए, न ही कोई नहीं परंपरा होगी। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed