फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers protest against dumping ground in village changipur

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आए ग्रामीण

Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against dumping ground in village changipur
नूरपुर के ग्राम चांगीपुर में पालिका का कूड़ा डालने का विरोध कर रहे ग्रामवासियों को समझाते आयुष च? - फोटो : BIJNOR
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आए ग्रामीण
विज्ञापन

नूरपुर। नगरपालिका की ओर से गांव चांगीपुर के जंगल में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया। बुधवार को कूड़ा डालने पहुंचे नगरपालिका के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने लौटा दिया। बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से पालिका के ईओ और पालिका अध्यक्ष का पार्टी बनाते हुए सिविल कोर्ट में वाद भी दायर किया गया है।
नूरपुर नगरपालिका के पास अपना कोई डंपिंग ग्राउंड न होने से शहर का कूड़ा सड़कों के किनारे डाला जाता था। पालिका कई वर्षों से डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रही थी। कुछ महीने पहले नगरपालिका ने गांव चांगीपुर के जंगल में करीब 18 बीघा जमीन डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए खरीदी थी। एक माह से इस जमीन में शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। शहर का कूड़ा गांव में पहुंचने से ग्रामवासियों में रोष पनप रहा था। बुधवार को चांगीपुर व पड़ोसी गांव पुरैनी दुर्वेशपुर के काफी ग्रामीण डंपिंग ग्राउंड पहुंच गए और कूड़ा डालने का विरोध करते हुए कूड़ा डालने आए कर्मचारियों को वहां से भगा दिया। अरविंद, मनोज कुमार, अर्जुन शर्मा, कय्यमुद्दीन, अजीम आदि ने बताया कि उनका गांव नगरपालिका की सीमा से काफी बाहर आता है। शहर का कूड़ा गांव में आने से ग्रामवासियों को संक्रमण फैलने का खतरा है। इसके साथ ही कूड़े से उठने वाली बदबू से खेती किसानी करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने कहा कि अधिकारियों को पालिका की सीमा के अंदर ही जमीन खरीदनी चाहिए थी। वह किसी भी सूरत में गांव के पास कूड़ा नहीं डलने देंगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा नेता आयुष चौहान से ग्रामवासियों ने कूड़ा डलने से रकवाए जाने की मांग की। आयुष चौहान ने उन्हें अधिकारियों से बात कर मामले का समाधान निकाले जाने का आश्वासन दिया। वहीं, चांगीपुर के जराम अली, रोहित कुमार, विशाल कुमार व पुरैनी दुर्वेशपुर के अरविंद कुमार, लाखन सिंह, कुसुम देवी, सरोज देवी, उस्मान अली व परवीन सिंह ने ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, पालिका अध्यक्ष फारीना इरशाद व एक अन्य को पार्टी बनाते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन चांदपुर के समक्ष वाद दायर किया है। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया तीन वर्ष से चल रही थी। चांगीपुर में जमीन नियमों के अनुसार ही खरीदी गई है और यह आबादी से काफी दूर है। सारे प्रकरण से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed