{"_id":"5ef39de58ebc3e42d74e8b2d","slug":"villagers-of-dittanpur-protest-at-sdm-office-dhampur-news-mrt4880353168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीत्तनपुर के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीत्तनपुर के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्राम दीत्तनपुर के ग्रामीण।
- फोटो : DHAMPUR
दीत्तनपुर के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
धामपुर। गांव दीत्तनपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को राजस्व विभाग पर भू माफिया से मिलीभगत कर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए नगर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने और जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। यहां के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
ग्राम दीत्तनपुर के ग्रामीण बुधवार को गांव के बाहर मुरादाबाद मार्ग पर एकत्र हुए। यहां से राजस्व विभाग और भू माफिया पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए धामपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर क्षेत्रीय लेखपालों पर आरोप लगाया कि इन दोनों लेखपालों ने माफिया से मिलीभगत कर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करा दिया है। माफिया उस जमीन में महंगे दामों पर आवास के लिए प्लाट बनाकर बेच रहे हैं। वह एसडीएम को 10 दिन पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन दिया। जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही गई। ग्रामीणों ने तहसीलदार को भी ज्ञापन सौपा। दोनों अधिकारियों ने सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस दौरान गजेंद्र सिंह, सविता, बिंदू, हरगोविंद सिंह, पंकज कुमार, घनश्याम सिंह, हेमंत कुमार, नरेंद्र कुमार, रणवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं, लेखपालों ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है।