फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers engaged in collecting donations for making temporary bridge

अस्थायी पुल बनाने के लिए चंदा एकत्र करने में जुटे ग्रामीण

Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in collecting donations for making temporary bridge
नांगलसोती के पूंडरीकला के पास मालन नदी पर टूटा हुआ अस्थाई पुल। - फोटो : NAZIBABAD
अस्थायी पुल बनाने के लिए चंदा एकत्र करने में जुटे ग्रामीण
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव पूंडरीकलां के पास मालन नदी का अस्थायी पुल बहने के बाद ग्रामीण आवाजाही के लिए फिर से अस्थायी पुल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण मालन नदी अस्थायी पुल बनाने के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं। चंदा एकत्रित होने के बाद ग्रामीण श्रमदान कर अस्थायी पुल का निर्माण करेंगे।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव बरकातपुर, पूंडरीकलां, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा को किरतपुर के बाजार सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, मौजमपुर, नयागांव आदि गांव से जोड़ने के लिए पूंडरीकलां के पास ग्रामीणों ने मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन एक जुलाई को नदी के तेज बहाव में यह पुल बह गया, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पूंडरीकलां के पूर्व प्रधान सुबोध राजपूत, अरुण कुमार, दुष्यंत, राजेंद्र, सुभाष, टीकम सिंह का कहना है कि ग्रामीण कई वर्षों से मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुल निर्माण नहीं होने से पूंडरीकलां के ग्रामीण प्रत्येक वर्ष श्रमदान कर नदी पर अस्थायी पुल बनाते हैं और आवाजाही करते हैं। पूंडरीकलां के प्रधान सुबोध राजपूत का कहना है कि नदी पर अस्थायी पुल बनाने के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के किसानों से उनकी इच्छानुसार चंदा लिया जाता है। चंदा एकत्रित होने के बाद किसान श्रमदान कर पुल का निर्माण कराते हैं। बरकातपुर चीनी मिल की ओर से किसानों की सहायता के लिए लोहे के गार्डर उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed