फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surprise inspection of 468 Gram Panchayats, 87 sanitation workers found absent

Bijnor News: 468 ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण, 87 सफाईकर्मी मिले अनुपस्थित

Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of 468 Gram Panchayats, 87 sanitation workers found absent
बिजनौर। ग्राम पंचायतों में गंदगी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। ऐसे में शुक्रवार को 468 ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। जहां 87 सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। अब अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को इनमें से 468 पंचायतों में तैनात 1,043 सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। इस दौरान 956 सफाई कर्मचारी उपस्थित मिले जबकि, 87 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण किया जाए। जिला प्रशासन ने सभी सफाई कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण कराया गया। 87 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्य में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed