फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers collected donations and built a temporary bridge over Malan river

गांव पूंडरीकला के पास 10 जनवरी को बह गया था मालन नदी पर बना अस्थायी पुल

Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers collected donations and built a temporary bridge over Malan river
ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर मालन नदी पर बनाया अस्थायी पुल
विज्ञापन

नांगलसोती (नजीबाबाद)। गांव पुंडरीकला सहित आसपास के ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर गन्ना ढुलाई के लिए मालन नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण शुरू किया। ग्रामीणों ने बुधवार को श्रमदान कर लोहे के गाटर और बल्लियों के माध्यम से नदी पर अस्थायी पुल बनाया।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव बरकातपुर, पूंडरी कला, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा को किरतपुर के बाजार सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, मौजमपुर, नयागांव आदि गांव को जोड़ने के लिए पुंडरीकला के पास ग्रामीणों ने मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन 10 जनवरी को बारिश होने के कारण नदी के तेज बहाव में यह पुल बह गया। इससे ग्रामीणों के सामने गन्ने की ढुलाई की समस्या हो गई थी।
विज्ञापन

पूंडरीकला के पूर्व प्रधान सुबोध राजपूत, अरुण कुमार, दुष्यंत, राजेंद्र, सुभाष का कहना है कि मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुल निर्माण नहीं होने से पूंडरीकला के ग्रामीण प्रत्येक वर्ष श्रमदान कर नदी पर अस्थायी पुल बनाते हैं और आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों की सुविधा के लिए पक्का पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed