फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villager's body found lying in drain

Bijnor News: शहर में बनाए जाएंगे तीन नए बिजलीघर, ओवरलोडिंग से मिलेगा छुटकारा

Tue, 18 Nov 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villager's body found lying in drain
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर लड़खड़ाती बिजली व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए शहर में तीन नए बिजलीघर बनाने की कार्य योजना तैयार हो रही है।
विज्ञापन

शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए सिरधनी, मंडावर मार्ग और नजीबाबाद मार्ग पर नए बिजलीघर निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है। बिजलीघर के साथ लंबी लाइन को कम करने के लिए फीडर भी बनाए जाएंगे।

जनपद मुख्यालय पर 35 हजार उपभोक्ता हैं। 18 फीडरों से आपूर्ति हो रही है। इनकी बिजली आपूर्ति के लिए आवास-विकास, बुखारा बिजलीघर हैं। शहर की आबादी तेजी के साथ बढ़ रही है। परंतु कई सालों से शहर के लिए नया बिजलीघर नहीं बना है। गर्मी शुरु होते ही बिजलीघर ओवरलोडिंग से जूझने लगते हैं। ओवरलोडिंग से निजात दिलाने के लिए विभाग कार्ययोजना के तहत शहर के बाहरी क्षेत्र में नए बिजलीघर बनाने को प्रस्तावित किए गए हैं। ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। एसडीओ ओमकार शर्मा ने बताया कि शहर की बाहरी आबादी के लिए रामपुर बकली बिजलीघर से एक फीडर का संचालन कराया जा रहा है। ताकि इन बिजलीघरों की ओवरलोडिंग कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed