{"_id":"5efe27008ebc3e430a0cb414","slug":"village-sealed-after-woman-found-corona-positive-bijnor-news-mrt4893219181","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव सील
अफजलगढ़। गांव हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला में एक और 65 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। नोडल प्रभारी चिकित्सक रजनीश कुमार ने बताया कि महिला एक सप्ताह पूर्व अपने दामाद के बीमार होने व उसकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होकर गांव गढ़वावाला आई थी। महिला का दामाद जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके बाद परिवार के 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये थे। जिसमें परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए । उसके बाद तीन अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गये थे। बुधवार को मिली जांच रिपोर्ट में महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्रशासन ने महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद अस्पताल भेज दिया गया है। रिश्तेदारों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। हॉटस्पॉट गांव के ढाई सौ मीटर क्षेत्र में बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में लोगों को बाहर न निकलने व घर में बने रहने के लिए हिदायत दी गयी है। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है।
118 सैंपल लिए
अफजलगढ़। पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर 118 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर नोएडा भेजे गए।
नोडल प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बुधवार को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर कोरोना पीड़ितों, होम क्वारंटीन परिजनों व प्रवासियों सहित 118 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए नोएडा भेजे गए। नोडल अधिकारी ने होम क्वारंटीन रहने वाले लोगों से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।