फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village Muniranagar sealed, 12 people home quarantined

गांव मुनीरनगर को कराया सील, 12 लोग होम क्वारंटीन

Fri, 19 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Village Muniranagar sealed, 12 people home quarantined
गांव मुनीरनगर को कराया सील, 12 लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव मुनीरनगर पर्वतपुर में एक युवक के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद प्रशासन ने गांव को सील करा दिया है। गांव में आवागमन बंद करने के लिए वहां पर पुलिस तैनात की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव मुनीरनगर पर्वतपुर में 31 वर्षीय एक युवक दो दिन पूर्व ही अपने आठ साथियों के साथ कतर से वापस लौटा था। मंगलवार को युवक का नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजा गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार ने बताया कि युवक को इलाज के लिए मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र में बने कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गांव के करीब 250 मीटर के इलाके को सील करते हुए वहां पर आवागमन बंद करने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव में लोगों को बाहर न निकलने व घर में बने रहने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव वालों को जरूरी सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। इसके अलावा पीड़ित के परिवार के 12 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed