फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village leaders in Pedda No- Entry

पेद्दा गांव में नेताओं की नो-एंट्री

Sun, 18 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Village leaders in Pedda No- Entry
ग्राम पेद्दा में बाहरी नेताओं को रोकने के लिए लगाए गए बैरियर। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बिजनौर में गांव पेद्दा में रविवार को थोड़ी चहल पहल दिखाई दी। गांव में पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। इस गांव में प्रशासन ने नेताओं के आने पर पाबंदी लगा दी है।  पुलिस चौकी के पास गांव के रास्ते नेताओं को रोकने के लिए बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स  तैनात कर दी गई है। गांव में किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। गांव से एक पक्ष के फरार हुए लोग लौटने लगे हैं। गांव से शराब की दुकान भ  बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
गांव पेद्दा में रविवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक सड़कें सुनसान पड़ी थीं। इसके बाद कुछ चहल-पहल बढ़ गई। गांव के लोग घरों से निकलकर बाहर आए। गांव के बस अड्डे पर पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। पुलिस चौकी बनाने की काफी समय से मांग चल रही थी। शाम चार बजे डीएम, एसपी ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। दिनभर पुलिस चौकी पर रंगाई-पुताई का काम चलता रहा। गांव में आए दिन विवाद की जड़ रही शराब की दुकान को भी प्रशासन ने बंद करा दिया है। इस दुकान को बंद कराने की भी ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। गांव में स्थापित की गई पुलिस चौकी के रास्ते पर बैरियर लगा दिया गया है। किसी नेता को गांव में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। एसपी देहात डॉ.धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिसे नेतागिरी करनी है, वह जिला मुख्यालय या लखनऊ में राजनीति करें। गांव में राजनीति नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव पेद्दा में पूरी तरह शांति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बिजनौर में रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में पेद्दा में हुई बैठक पर रोष प्रकट करते हुए गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। बैठक में ममता देवी, सुनीता, गुड्डी, कांति, आदेश  आदि लोग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed