{"_id":"610441138ebc3e09445bf16f","slug":"village-head-should-work-with-service-ashok-kataria-bijnor-news-mrt5497550195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवाभाव से कार्य करें ग्राम प्रधान: अशोक कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवाभाव से कार्य करें ग्राम प्रधान: अशोक कटारिया
विज्ञापन

नूरपुर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने नवनिर्वाचित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करने और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाने का आह्वान किया।
भाजपा की ओर से एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि ग्राम प्रधान सेवाभाव से कार्य करें। नूरपुर विधानसभा प्रभारी व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा की मंशा बिना किसी भेदभाव के विकास करना है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सेवाभाव से गांव का विकास करें। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, पूर्व विधायक डा वीपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, सीपी सिंह, आयुष चौहान, डा विनीत देवरा आदि ने विचार व्यक्त किए।