फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vijaypal Singh became the President of Bar Association Nagina

बार एसोसिएशन नगीना के अध्यक्ष बने विजयपाल सिंह

Fri, 24 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vijaypal Singh became the President of Bar Association Nagina
नगीना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने के बाद विजय पाल सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत करते अधिवक - फोटो : BIJNOR
बार एसोसिएशन नगीना के अध्यक्ष बने विजयपाल सिंह
विज्ञापन

नगीना। बार एसोसिएशन नगीना के 2022 के लिए नई कार्यकारिणी के हुए वार्षिक चुनाव में विजय पाल सिंह अध्यक्ष और नरेंद्र पाल सिंह महासचिव निर्वाचित हुए हैं। दोनों ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वी को पांच-पांच वोटों के अंतर से हराया। बार के कुल 267 मतदाता अधिवक्ताओं में से 265 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नगीना मुंसफी के बार भवन में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। मतदान के बाद दोपहर ढाई बजे से शुरू हुई मतगणना देर शाम को पूरी हुई। पीठासीन अधिकारी निवर्तमान बार अध्यक्ष चौधरी संजीव कुमार ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष पद के लिए हुए कांटे के मुकाबले में विजयपाल सिंह ने अशोक कुमार त्यागी को मात्र पांच वोटों के अंतर से पराजित किया। विजयपाल सिंह को 135 वोट मिले, जबकि अशोक कुमार त्यागी को 130 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार (142 वोट) ने दिनेश पाल सिंह (120 वोट) को 22 वोटों के अंतर से पराजित किया। महासचिव पद के लिए हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में नरेंद्र पाल सिंह (118 वोट) ने नईम अहमद (113 वोट) को पांच वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मंत्री (प्रशासन) पद के लिए महेंद्र कुमार (163) ने कौशल सिंह (98) को पराजित किया। उपमंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए कोमल सिंह (171) ने अमीचंद रवि (92) को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए विशेष विश्नोई (111) ने अरशद जावेद (94) को 17 वोटों से पराजित किया। सदस्य कार्यकारिणी (वरिष्ठ) के तीन पदों पर ठाकुर अशोक कुमार, शहजाद आलम व नागेंद्र कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) के तीन पदों के लिए ताजीम शाहिद, शादमान मोहम्मद व जितेंद्र कुमार निर्वाचित हुए।

पीठासीन अधिकारी चौधरी संजीव कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया कराने वाली टीम में मौ. नईम, फरीद अहमद खान, पंकज कुमार, जियाउल इस्लाम, जयपाल सिंह, ऋषि पाल सिंह कश्यप, राकेश कुमार अग्रवाल, संजय शर्मा काकू, संदीप राठौर, चंद्रपाल सिंह सैनी, पीयूष कुमार विश्नोई, विनीत कुमार चौहान, नीरज गौड़, पुष्पेंद्र पाल सिंह, बलराम सिंह, बार एसोसिएशन लिपिक कृष्णा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed