फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vijay Dashami festival celebrated with pomp across the district

Bijnor News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया विजय दशमी का पर्व

Sat, 12 Oct 2024 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Vijay Dashami festival celebrated with pomp across the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर। राजा का ताजपुर में विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा बाग में मेला आयोजित हुआ। जहां श्रीराम ने अग्नि बाण चलाकर रावण, मेघनाद के पुतलों को अग्नि के हवाले किया। मेले का शुभारंभ पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने पूजा अर्चना कर एवं पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी ने फीता काटकर किया। इस दौरान मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। उधर, राजपरिवार से शैलेंद्रजीत सिंह व इंद्रजीत सिंह ने विजय भवन पर शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर विजय दशमी पर्व मनाया। मेले में अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, कमलजीत सिंह नूर, जागेश सैनी, अंकित शर्मा, कुॕंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
----
किरतपुर। विजयदशमी पर्व पर लोगों ने घरों में पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। श्री झंडा रामलीला कमेटी के नेतृत्व में विजय दशमी का जुलूस हरिहर मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए मोतीचूर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रामलीला स्थल पर मां भगवती के ध्वज की महाआरती की गई। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।इस मौके पर कपिल रस्तौगी, नवनीत मित्तल, रमेश चंद्र धीमान, कस्तूरी लाल कालरा, अशोक गुप्ता, रामपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
नूरपुर। रामलीला मैदान में विजय दशमी पर्व राम-रावण संवाद व युद्ध अभिनय हुआ। मंचन में श्रीराम ने रावण को युद्ध में ललकारते हुए अपने वाणों की बौछार की। रावण का अंत होते ही पूरा पांडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंचन देख श्रीराम को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

फोटो..
नगीना। क्षेत्र में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने श्रीराम, लक्ष्मी-गणेश सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामलीला मैदान पहुंचे। माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। शाम करीब छह बजे अग्निबाण से रावण, मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आले, साहू कपिल अग्रवाल, सौरभ मित्तल, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
----
फोटो..
अफजलगढ़/रेहड़/कादराबाद/कासमपुरगढ़ी। क्षेत्र में दशहरा का पर्व रावण का पुतला दहन कर मनाया गया। रामलीला मैदान में दशहरे के मेले का आयोजन किया गया। नगर में इस वर्ष करीब रावण के 32 फिट पुतले का दहन किया गया। उधर, रेहड़, कल्लूवाला कादराबाद, कासमपुरगढ़ी में धूमधाम से दशहरा मनाया गया। इस मौके पर नितिन दिनेश कौशिक,विकास जैन, संजय लोहिया, हरिश्चन्द्र कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
----
स्योहारा। रामलीला मैदान में आदर्श श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला रावण वध समेत कई प्रसंग का मंचन किया गया। रावण वध के साथ पुतला दहन हुआ। लोगों ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया। इससे पहले रामलीला मंचन में श्रीराम व रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। रावण के पुतले के दहन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कुंवर पृथ्वी सिंह, थाना प्रभारी अवनीत मान, ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, डॉ. मनोज वर्मा, अरुण वर्मा, कुंवर रनंजय प्रताप सिंह, राजवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
----
नहटौर। दशहरा के पर्व पर लोगों ने अपने घरों में पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। जैन विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नहटौर में मेले का आयोजन हुआ। इसमें विधायक ओमकुमार ने रावण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रंजीत जोशी, तिलकराज सैनी, डॉ. सुशील शर्मा, अरविंद जोशी, महावीर सैनी, सुमित शर्मा, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।
----
हल्दौर। कस्बे के मोहल्ला पोखर बाजार में शनिवार को नहटौर विधायक ओमकुमार ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। मंचन में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण उनकी वानर सेना ने रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण आदि का वध कर विजय प्राप्त की। साथ ही उनके पुतलों में आग लगाई। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अनुज चौहान, अर्जुन चौहान, विकास चौहान, काव्य चौहान, निशु चौहान, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

----
कोतवाली देहात। क्षेत्र में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोतवाली देहात, गांव शादीपुर, बरुकी, बेगमपुर शादी, राजोपुर सहित कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन हुआ। व्यापारियों में अपने बहीखातों की और शस्त्रों का पूजन किया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed