फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vigilance is being done till the border of Bijnor district

Bijnor News: बिजनौर - जिले की सीमा तक बरती जा रही चौकसी

Fri, 28 Apr 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vigilance is being done till the border of Bijnor district
- संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया पैदल मार्च, उत्तराखंड बॉर्डर पर भी चेकिंग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/चंदक। निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में जिलेभर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। उत्तराखंड बॉर्डर समेत जिले की अन्य सीमाओं पर भी चौकसी बरती जा रही है।
शुक्रवार को सीओ सिटी अनिल कुमार की अगुवाई में कस्बा हल्दौर में पैदल मार्च किया। उनके साथ हल्दौर थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके बाद बिजनौर नगर में सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ की अगुवाई में एसएसबी के जवानों के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

वहीं, चंदक में शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कस्बे में एसएसबी के जवानों और पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। इस दौरान सीओ ने कस्बा वासियों से कहा कि सभी लोग निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करें, किसी के भी दबाव में न आएं। उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखे हुए है। अगर किसी ने भी चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed