{"_id":"59077ebe4f1c1b365144261e","slug":"vidur-kuti-ready-to-wellcome-uma-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती की अगवानी के लिए विदुर कुटी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती की अगवानी के लिए विदुर कुटी तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर उमा भारती के कार्यक्रम के तहत दीवारों पर पेंटिंग बनाते चित्रकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विदुर कुटी सजधज कर केंद्रीय मंत्री उमा भारती के स्वागत के लिए तैयार है। सोमवार को जिले के सफाईकर्मी युद्ध स्तर पर काम में लगे रहे। विदुर कुटी की दीवारों पर गंगा के महत्व को दर्शाती कलाकारों की पेटिंग राहगीरों को बरबस आकर्षित कर रही हैं।
विदुर कुटी में अधिकारी डेरा डालकर व्यवस्था बनाने में लगे हैं, ताकि उमा भारती की अगवानी में कोई कसर न रहे। केंद्रीय मंत्री उमा भारती दो मई को (आज) विदुर कुटी पहुंचेंगी। उनकी अगवानी के लिए विदुर कुटी के रास्ते की दीवारों को पेटिंगों से सजा दिया गया है।
कृष्णा कॉलेज की प्रवक्ता रुचि सिंह की हृदयस्पर्शी पेंटिग गंगा घाट का नजारा, गंगा आरती तथा गंगा पूजा पद्धति को दर्शाती पेंटिंग जनसाधारण को गंगा के धर्मिक महत्व के साथ गंगा संरक्षण का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
संजय साहनी की पहाड़ों से अवतरित गंगा पेंटिंग तथा इम्तियाज अहमद की गंगा स्वच्छता का संदेश दे रही पेंटिंग लोगों को निर्मल गंगा बनाने के अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रही हैं।
विवेकानंद डिग्री कॉलेज दरबाड़ा की निशा राजपूत, आदर्श इंटर कालेज चंदक के कला प्रवक्ता अरशद अली और छात्रा निशा मंजूर की गंगा अवतरण की पेंटिंग राहगीरों को बरबस आकर्षित कर रही हैं। सोमवार को कलाकार पेंटिंग को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विदुर कुटी की साफ सफाई युद्ध स्तर पर हो रही है। कोना-कोना गंदगी मुक्त कर दिया गया है। उमा भारती के कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले गंगा प्रेमियों को पेयजल की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए मंदिर के गेट के पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगा दिए गए हैं।
शौच सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। आने जाने के रास्तों की मरम्मत करके गड्ढ़ामुक्त बना दिया गया है।