फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidur Herbal Tea has appealed to both Indians and foreigners.

Bijnor News: विदुर हर्बल टी ने भारतीयों के साथ विदेशियों को भी लुभाया

Fri, 19 Dec 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vidur Herbal Tea has appealed to both Indians and foreigners.
कोतवाली देहात । विकासखंड के ग्राम टांडा माईदास के स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार विदुर हर्बल चाय की अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल में धूम रही। हर्बल टी को भारतीयों के साथ विदेशी लोगों ने भी खूब पसंद किया। विदेशी लोगों ने चाय की फ्रेंचाइजी लेने की भी इच्छा जताई है।
विज्ञापन

दिल्ली के सुंदर नर्सरी में 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसमें दुनिया भर के भोज्य पदार्थ शामिल रहे। कई देशों के व्यंजनों के स्टॉल इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में लगाए गए। विकासखंड कोतवाली के हर्बल टी स्वयं सहायता समूह की ओर से भी स्टॉल लगाया गया था।
विज्ञापन

समूह संचालक बबीता देवी ने बताया कि उनकी विदुर हर्बल टी तथा विदुर अर्जुना हृदय शक्ति चाय को बेहद पसंद किया गया।
n कई बीमारियों में है लाभकारी, 10 महिलाओं को मिल रहा रोजगार : विदुर हर्बल टी तथा विदुर अर्जुना हृदय शक्ति चाय संक्रमण से बचाव, रक्त प्रभाव सुचारू करने में सहायक है। सर्दी, जुकाम, खांसी, गले की खराश, बुखार में भी लाभकारी है। अर्जुन हृदय शक्ति टी हृदय रोगों में उपयोगी है। यह हृदय रोगों से बचाती है। खून को पतला करती है। अक्तूबर से फरवरी तक नियमित प्रयोग बेहद लाभकारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed