फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidur Cafes will soon open in every city, with a grant of Rs 2.73 lakh.

Bijnor News: हर शहर में जल्द खुलेंगे विदुर कैफे, 2.73 लाख का मिलेगा अनुदान

Sat, 01 Nov 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vidur Cafes will soon open in every city, with a grant of Rs 2.73 lakh.
धामपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सरकार प्रत्येक क्लस्टर में एक-एक महिला को विदुर कैफे खुलवाएगी। इसके लिए महिलाओं को 2.73 लाख का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन के तहत प्रत्येक ब्लॉक को चार कलस्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर से एक-एक महिला को योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत ठेले को बनवाकर देने की जिम्मेदारी मिशन की है। दुकान चलाने के लिए मिलने वाले 2.73 लाख अनुदान की धनराशि वापस नहीं करनी होगी। दुकान चलाने के लिए कच्चा माल मैदा, तेल, दूध, दही, मूंगफली का दाना, गैस सिलिंडर आदि सामान की व्यवस्था खुद करनी होगी।
विज्ञापन

धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़, स्योहारा आदि सभी स्थानों पर दुकानों को खुलवाने के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। धामपुर में भी बड़ी मंडी में जल्द ही विदुर कैफे की दुकान खुलेगी। मिशन प्रभारी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। महिलाएं दुकान खोलकर अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा पात्र महिलाओं का चयन

योजना का लाभ पाने के लिए मिशन की ओर से पंच सूत्र लागू किए गए हैं। समूह की महिलाओं द्वारा नियमित तौर पर बैठक का आयोजन, बचत, समूह का आंतरिक लेनदेन, समय से लोन वापसी, अभिलेखीकरण व्यवस्था को दुरुस्त होना जरूरी है। इसमें से एक भी कमी मिलने पर लाभ नहीं मिलेगा। नहटौर ब्लॉक की 96 ग्राम पंचायत में करीब 1600 समूह सक्रिय हैं। समूह में करीब 17 हजार से अधिक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed