फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Video viral of sexual attack on Scheduled Caste girl and two accused arrested in Bijnor

दरिंदगी की हदें पार: बेहोश होने तक लूटता रहा आबरू, मुंह खोलने पर मारने की धमकी, वीडियो देख उड़े अफसरों के होश

Tue, 19 Dec 2023 09:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Dec 2023 09:27 PM IST
सार

Bijnor News : अनुसूचित जाति की युवती के साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं थीं। अब दुष्कर्म का लाइव वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दरिंदे ने बेहोश होने तक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Video viral of sexual attack on Scheduled Caste girl and two accused arrested in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के एक गांव में गन्ने के खेत में खींचकर अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म किया गया। यह मामला एक साल पहले का है, मगर अब दुष्कर्म की अश्लील वीडियो वायरल होने पर खुलासा हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पर दुष्कर्म और दूसरे आरोपी पर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। हालांकि, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका लग रही है।

विज्ञापन


हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के संग दुष्कर्म और दरिंदगी की एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुई। वीडियो में साफ नजर आया कि बेहोश होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले साल दिसंबर माह की है।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी बेटी को निकट के गांव धर्मपुरा निवासी एक युवक गन्ने के खेत मे ले गया और दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने वीडियो बना ली। युवती ने काफी विरोध किया। दोनों युवकों ने युवती के परिजनों को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। लगभग एक वर्ष बाद वीडियो वायरल होने पर युवती के परिजनों व पुलिस में हड़कंप मच गया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों फरार आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। धर्मपुरा निवासी हिरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और युवती के गांव निवासी नवेद के खिलाफ वीडियो बनाने और वायरल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपियों ने इस वीडियो के आधार पर पीड़िता को बार-बार ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया होगा। उधर, पीड़िता लोकलाज और धमकी के कारण अपनी पीड़ा को जाहिर नहीं कर सकी।

विज्ञापन

एएसपी सिटी संतोष वाजपेयी ने बताया कि मामला एक साल पुराना है। अब वीडियो वायरल हुई है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

चर्चा है कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। हल्दौर पुलिस मामले को दबाती रही। एसओ घटना से इंकार करते रहे। वीडियो में युवती की हालत से पता चला रहा है कि उसके साथ एक से अधिक आरोपी ने दुष्कर्म किया है। युवती से दरिंदगी की गई है। पुलिस दरिंदगी में लीपापोती करती रही। अधिकारियों के फटकार के बाद हल्दौर पुलिस हरकत में आई। देर शाम तक पुलिस मामले में चुप्पी साधे रही।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed