{"_id":"669c2f86bb21819e440e1e44","slug":"video-of-chc-in-charge-and-health-supervisor-drinking-alcohol-in-office-goes-viral-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-127234-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का कार्यालय में शराब पीने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का कार्यालय में शराब पीने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
एक माह पूर्व अन्य चिकित्सक के कहने पर सफाई कर्मी ने बनाया था वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी के कार्यालय/आवास पर शराब पीने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें खुद सीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो एक माह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो एक अन्य चिकित्सक के कहने पर सफाई कर्मी ने बनाया था।
शनिवार को सीएचसी प्रभारी डाॅ. बीके स्नेही व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीर सिंह का कार्यालय में बैठकर शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो 19 जून की रात्रि नौ बजे का बताया जा रहा है। अस्पताल में तैनात सफाई कर्मी ने बताया कि उसने एक अन्य चिकित्सक के कहने पर ये वीडियो पानी लाने के बहाने से बनाया था। उसने कहा कि उसने ये वीडियो बना कर चिकित्सक को दी थी।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डाॅ. बीके स्नेही का कहना है कि उनका आवास व कार्यालय एक ही है। 19 जून की रात्रि को नौ बजे ड्यूटी समय के बाद खाना खाने से पहले साजिश के तहत बनाया गया है। वहीं, इसी संबंध में सफाई कर्मी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चिकित्सक की शराब पीते हुए वीडियो बनाने की बात कबूल रहा है। साथ ही उसने कहा कि यह वीडियो उसने डॉ. विवेक के कहने पर बनाई है। जबकि डॉ. विवेक का कहना है मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। मेरा इससे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
-- -- वर्जन::
सीएचसी पर चिकित्सक का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे।
....डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर