{"_id":"57d5ae5c4f1c1ba83031d166","slug":"veterans-participated-in-the-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों ने रैली में शिरकत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों ने रैली में शिरकत की
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बसपा की सहारनपुर में हुई रैली में जिले के कई बसपा के कई दिग्गज नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ रैली में शिरकत की।
पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर बड़ी तादाद मेें अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे। इनके अलावा नहटौर के विधायक ओमकुमार, नूरपुर से पार्टी प्रत्याशी गौहर इकबाल, बिजनौर से प्रत्याशी रशीद अहमद उर्फ छिददू, नगीना के प्रत्याशी शीशराम सिंह, चांदपुर के विधायक इकबाल ठेकेदार, जगराम सिंह समेत तमाम बसपा नेता अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे। उधर ,कोतवाली देहात। बसपा से बढ़ापुर के प्रत्याशी फहद यजदानी के नेतृत्व में वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में शिरकत की। पार्टी नेता फहद यजदानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली देहात में एकत्र हुए। फहद यजदानी ने कहा कि सपा सरकार में केवल एक परिवार की ही चल रही है।
जनता की कोई नहीं सुन रहा है। जनता बहन मायावती के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को याद कर रही है और उन्हें दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की ठान चुकी है। उन्होंने दावा कि प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी और फिर से प्रदेश का विकास होगा। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जाएगा और सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएंगी। इस दौरान इरशाद हुसैन, वरिष्ठ बसपा नेता पप्पू पठान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति सरदार मलकीत सिंह, विजयपाल सिंह, जहीर एडवोकेट, दिलशाद अंसारी, अमरीश कुमार भट्टे वाले आदि मौजूद रहे।