{"_id":"5fff3d6d8ebc3e340b176129","slug":"verification-of-sweater-delivery-started-bijnor-news-mrt5203886120","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटर वितरण का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटर वितरण का सत्यापन शुरू
विज्ञापन
स्वेटर वितरण का सत्यापन शुरू
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बांटे गए स्वेटर का सत्यापन करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अफसरों को सौंपी गई है। अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर पांच-पांच छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर स्वेटर वितरण का सत्यापन करेंगे। यदि किसी छात्र को स्वेटर नहीं मिला है तो उसे स्वेटर उपलब्ध कराया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों के पंजीकृत करीब एक लाख 84 हजार छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अभी तक कितने छात्र-छात्राओं को स्वेटर मिले हैं इसकी भी जांच पड़ताल शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के अफसर स्वेटर वितरण का सत्यापन करने में लगाए गए हैं। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयकों को स्कूलों में पहुंच कर स्कूल के पांच-पांच छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर स्वेटर वितरण की जानकारी हासिल करनी होगी।
प्रत्येक अधिकारी को कम से कम 10-10 स्कूलों के अभिभावकों से संपर्क करना होगा। पिछले कई दिनों से बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने में गति आई है। दूसरी ओर, बीएसए के मुताबिक बच्चों को जूते उपलब्ध करा दिए गए हैं। मोजे भी स्कूलों में भेजे जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से बीआरसी से मौजूद सामान प्राप्त कर जल्द ही बच्चों को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
होगी ऑनलाइन कला प्रतियोगिता
शासन के निर्देश पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत अब ऑनलाइन कला प्रतियोगिता कराई जाएगी। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक कला प्रतियोगिता का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी में नारी सुरक्षा, दूसरी में नारी स्वावलंबन तथा तीसरी श्रेणी में कन्या भ्रूण हत्या के तहत प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कला प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रविष्टियां चार जनवरी तक भेजी जा सकती है। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।