फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Verification of committee members

समितियों के सदस्यों का किया जा रहा सत्यापन

Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Verification of committee members
समितियों के सदस्यों का किया जा रहा सत्यापन
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश सरकार द्वारा अभी सहकारी गन्ना किसान समितियों में संचालक मंडल (डेलीकेट, डायरेक्ट व सभापति) के होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, लेकिन गन्ना विभाग के अधिकारियों के आदेश पर गन्ना समितियों की ओर से चुनाव की तैयारी को शुरू कर दिया गया है। गन्ना सदस्यों की फीडिंग कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। जो सदस्य मृत हो गए हैं उनके नामों को सूची से पृथक किया जा रहा है। जुलाई के अंत तक फाइनल रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना प्रस्तावित है।

गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि धामपुर गन्ना समिति में करीब 65 हजार गन्ना सदस्य हैं। इन सभी सदस्यों की कंप्यूटर में फीडिंग करने का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि अभी शासन स्तर से चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ, पर विभाग के अधिकारियों के आदेश पर इन सभी गन्ना सदस्यों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ समितियों में नामों की फीडिंग का काम चल रहा है। उन्होंने सदस्यों से भी सहयोग की अपेक्षा की है। बताया गया कि जो सदस्य मृत हो गए है। उनके नामों को सूची से हटाया जाएगा। ध्यान रखा जाएगा कि किसी जीवित सदस्य का नाम सूची से न हट सकें। मृत का नाम किसी भी दशा में शामिल न रहने पाएं। उन्होंने इसके लिए परिषद और समिति के सभी कर्मचारियों को लगाया गया है। वह और गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार पर्यवेक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed