फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicles hitchhiking in the potholed roads of the city

Bijnor News: शहर की गड्ढायुक्त सड़कों में हिचकोले खा रहे वाहन

Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicles hitchhiking in the potholed roads of the city
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

- काफी दिन से टूटी पड़ी है ईदगाह वाली सड़क
- सड़क किनारे लगे गंदगी के अंबार, बीमारी का खतरा
- सड़कों के गड्ढों में एकत्र हुआ पानी, मच्छर पनपने का आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। मगर, यह मुहिम सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रही गई है। इसका सबूत शहर की गड्ढायुक्त सड़कें और आसपास लगे गंदगी के अंबार हैं। ईदगाह वाली सड़क के गड्ढों में राहगीरों के वाहन हिचकोले खा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने हाल तक नहीं जाना है।

बिजनौर में सिर्फ दावों में ही विकास हो रहा है। हकीकत में लोग खराब सड़कों की वजह से काफी परेशान हैं। इसका अंदाजा ईदगाह मार्ग और चक्कर रोड की माली हालत से लगाया जा सकता है। ईदगाह मार्ग पर हर पांच पांच कदम पर सड़क टूटी हुई है। कई जगह गहरे गड्ढे हैं। इनमें आए दिन वाहनों में खामियां होती रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों के गड्ढों में अभी तक बरसात का पानी भरा हुआ है। इसमें डेंगू का मच्छर पनपने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में रहने वाले लोग कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हो टूटी सड़कों की मरम्मत
काफी लंबे समय से सड़क टूटी हुई है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। सड़क में गहरे गड्ढे होने की वजह से हादसे भी हो चुके हैं। टूटी हुई सड़कों की जल्द मरम्मत करानी चाहिए। - केपी सिंह, वसुंधरा विहार

टूटी सड़कों से घरों के अंदर तक आ रही धूल
सड़क टूटी होने से घरों के अंदर तक धूल पहुंच रही है। इसकी वजह से सांस लेना दूभर हो रहा है। चक्कर रोड हर समय चलती है। सड़क के गड्ढों में मिट्टी डाली गई है। - कृपा रानी प्रजापति, चक्कर रोड

सड़क टूटी होने से बाइक सवार हो रहे चोटिल
सड़क टूटी होने से बाइक सवार आए दिन चोटिल होते रहते हैं। अगर अधिकारियों ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो बड़ा हादसा हो सकता है। धूल की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। - विजय सिंह चौहान, चक्कर रोड


सड़कों को गड्ढामुक्त और गंदगी के ढेरों का समाधान हो
ईदगाह और चक्कर रोड पूरी तरह गड्ढायुक्त हैं। सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसकी वजह से बीमारी होने की संभावना है। अधिकारियों को संज्ञान लेकर सड़कों को गड्ढामुक्त और गंदगी को हटवाना चाहिए। - पूनम चौधरी, आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed