फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicles caught mining in state border

एसडीएम ने मारा छापा, पकड़े खनन वाहन

Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicles caught mining in state border
बिजनौर: नजीबाबाद के कोटावाली-सबलगढ क्षेत्र में खनन करते वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
प्रदेश की सीमा में खनन करते पकड़े वाहन
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। एसडीएम संगीता ने उत्तराखंड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश की सीमा में छापा मारकर खनन वाहनों को पकड़ा। दो पोकलेन, पांच डंपर सहित दस खनन वाहन सीज किए गए।
एसडीएम संगीता ने बृहस्पतिवार की रात नजीबाबाद के कोटावाली, सबलगढ़ क्षेत्र में छापा मारा। एसडीएम द्वारा रात आठ बजे शुरू की गई कार्रवाई से उत्तराखंड के खनन ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खान अधिकारी डा. रंजना सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, मंडावली थाना प्रभारी संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जाता कि उत्तराखंड के खनन पट्टों के नाम पर पोकलेन, जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली, डंपरों आदि से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता की छापे की कार्रवाई से उत्तराखंड के खनन ठेकेदार अस्थायी टेंट में रखे कंप्यूटर, कैमरे छोड़ कर फरार हो गए। एसडीएम ने नजीबाबाद सीमा में खनन कर रहीं दो पोकलेन, पांच डंपर और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े। पकड़े गए सभी वाहनों को एसडीएम ने सीज कर वाहनों को मंडावली थाने और सबलगढ स्थित कृष्णायन गोशाला में खड़े करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड डंपर पर लगा अंकुश
नजीबाबाद। एसडीएम की कार्रवाई से नजीबाबाद से गुजरने वाले उत्तराखंड के ओवरलोड खनन वाहन सीमित संख्या में ही नजीबाबाद से गुजरे। कोटद्वार से रोजाना सैंकड़ों ओवरलोड डंपर नजीबाबाद के स्टोन क्रेशरों पर खनन सामग्री लाते हैं। आने वाले अधिकांश खनन डंपर उत्तराखंड सीमा में ही रोक दिए गए।

बिजनौर: नजीबाबाद में एसडीएम द्वारा पकड़ी गई पोकलेन।

बिजनौर: नजीबाबाद में एसडीएम द्वारा पकड़ी गई पोकलेन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed