फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicle movement on Ganga Barrage bridge will remain closed for now

Bijnor News: गंगा बैराज पुल पर वाहनों का संचालन अभी बंद रहेगा

Tue, 12 Aug 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicle movement on Ganga Barrage bridge will remain closed for now
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बडे वाहन न चलने के कारण बिजनौर में बैराज के पुल से पैदल जाती महिलाएं।
बिजनौर। गंगा बैराज के पुल पर सोमवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों का इंतजार करते रहे। मगर शाम ढलने तक ब्रिज एक्सपर्ट नहीं पहुंच पाए। डीएम जसजीत कौर ने बैराज पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने गैप की जांच करने और दरारों की समस्या का हल नहीं होने तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रखने के निर्देश दिए। अभी सिर्फ दो पहिया वाहन और यात्रियों को ही पैदल बैराज पुल पार करने की इजाजत है। बंद पड़े मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के लिए बैराज पुल पर अब आवाजाही शुरू होने का फैसला ब्रिज एक्सपर्ट का मुआयना और उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन


बिजनौर बैराज के गेट नंबर बीस और 21 के बीच स्लैब एक्सपांशन ज्वाइंट में गैप आ गया है। यह गार्डर के नीचे लगे बेयरिंग में खराबी या खिसकने की वजह से आया है। एनएचएआई के सूत्रों ने बताया कि उक्त स्लैब ज्यादा हिल रहा है। ऐसे में यह अनुमान नही लगाया जा सकता है कि खतरा कितना बड़ा है।
विज्ञापन


पैदल निकल रहे यात्री, सरपट दौड़ रही बाइक

बैराज पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही को बंद कराया गया है। कारों को भी निकलने की अनुमति नहीं है। हालांकि दो पहिया सवारों को जाने दिया जा रहा है। ऐसे में लोग किसी वाहन से बैराज पुल तक पहुंच रहे हैं, इसके बाद पैदल पार करते हैं। फिर दूसरी ओर पहुंचकर कोई वाहन पकड़ते हैं। दैनिक यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग भी बंद होने से भी बढ़ी दिक्कत

मेरठ या दिल्ली से बिजनौर को गंगा पर बने दो पुल जोड़ते हैं। एक है बिजनौर गंगा बैराज, दूसरा है चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग में गंगा पर बना पुल। अब चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग भी बाढ़ के पानी से टूट गया है और आवागमन है।

वाया गजरौला या बालावाली ही बचा है रास्ता

कुछ लोग मेरठ जाने के लिए बालावाली लक्सर और रुड़की होते हुए जा रहे हैं जबकि तमाम लोगों ने वाया गजरौला का रास्ता पकड़ लिया है। रोडवेज बसें भी गजरौला होते हुए मेरठ या दिल्ली की तरफ जा रही हैं।


डीएम ने अफसरों के साथ बैराज पुल का किया मुआयना
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने बैराज पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के गेट नंबर 15-16 तथा 23-24 के स्लैब के ज्वाइंट का जायजा लिया। उन्होंने गैप की जांच करने और दरारों की समस्या का हल नहीं होने तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि बैराज पुल के सभी गेटों के स्लैब पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए। गेट नंबर तीन और चार, आठ-नौ, 14-15 और 25-26 के बीच स्लैब के एक्सपांशन ज्वाइंट की निगरानी खास तौर पर करने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है इनके ज्वाइंट का गैप भी असामान्य नजर आ र हा है। अगले कई दिनों तक इनके ज्वाइंट के गैप की निगरानी की जाएगी, जिससे यह पता चल सके कि गैप में कोई अंतर तो नहीं आ रहा है।

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बडे वाहन न चलने के कारण बिजनौर में बैराज के पुल से पैदल जाती महिलाएं।

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बडे वाहन न चलने के कारण बिजनौर में बैराज के पुल से पैदल जाती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed