{"_id":"5efa2ac18ebc3e42d56e7f6e","slug":"vegetables-started-becoming-expensive-due-to-increase-in-diesel-petrol-prices-bijnor-news-mrt4888136109","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगी होने लगी सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगी होने लगी सब्जी
विज्ञापन

बिजनौर। अनलॉक वन में बाजार खुलने के बाद डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से आम वस्तुओं के दाम भी बढ़ने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट के दामों में भी 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऐसे हालात में सर्राफा बाजार में महंगाई के चलते ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। शादी-विवाह के सीजन में भी भड़लिया नवमी पर भी बाजार बेरौनक रहा है।
बारिश के मौसम में सब्जी व अन्य सामानों के दामों में भी उछाल आ गया है। आम तौर पर बरसात शुरू होने पर सब्जी महंगी होती हैं। वहीं फलों में सेव और अनार के दाम बढ़े हैं। बाकी फलों के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। सराफा व्यापारी राजकुमार वर्मा व संजीव वर्मा के मुताबिक सराफा बाजार में सोने व चांदी के दाम बढ़ने से सराफा व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैैं। जरूरत में इक्का, दुक्का ग्राहक ही बाजार में आते हैं। भड़लिया नवमी पर भी बाजार बेरौनक नजर आए। कारोना
संकट में अपनी जरतों को पूरा करने के लिए लोग या तो जेवर बेच रहे हैं या उन्हें गिरवी रख रहे हैं। लोगों की जेब में पैसा नहीं है। इस हालत में वह सोने व चांदी के जेवर नहीं खरीद पर रहे हैं। ट्रांसपोर्टर नीरज तुली के मुताबिक डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट का 15 प्रतिशत किराया बढ़ा है। रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारी अनिल गंभीर व जूता व्यापारी मनी गंभीर के मुताबिक बाजार में अभी कपड़े व जूतों पर महंगाई नहीं है। आगामी दिनों में महंगाई हो सकती है। व्यापारी नेता मनोज कुच्छल का कहना है कि बाजार में खुदरा सामान पर ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ने से महंगाई नजर आने लगी है।
विज्ञापन
सब्जी के दाम
सब्जी पहले अब
लौकी 5 10
खीरा 10 20
टमाटर 10 35
आलू 20 25
प्याज 15 20
फलों के दाम
सेव 80 100
अनार 60 80
नोट-फलों व सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो में हैं।