फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vande Mataram song in schools

स्कूलों में हुआ वंदेमातरम गान

Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram song in schools
नजीबाबाद के एमडीएस इंटर कॉलेज में चौरी चौरा शताब्दी कार्यक्रम में शपथ लेते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/भागूवाला/जलालाबाद। एमडीएस इंटर कॉलेज, मो. अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज और जीआईसी काशीरामपुर भागूवाला में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एमडीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, ऋषिपाल सिंह, अनिल योगी, प्रमोद कुमार के निर्देशन में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का सामूहिक गान हुआ। विद्यार्थियों ने अमर शहीदों की स्मृति में रैली निकाली और अमर सेनानियों के त्याग और बलिदान से जुड़े नारे लगाए। राजकीय इंटर कॉलेज काशीरामपुर भागूवाला की प्रधानाचार्या रचना चतुर्वेदी के नेतृत्व में संगोष्ठी और रैली के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े अमर सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को नमन किया गया। रैली का नेतृत्व शिवकुमार, पंकज, नितिन, अखिलेश ने किया।
विज्ञापन

मो.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा के निर्देशन में सामूूहिक वंदेमातरम के साथ देश के अमर सेनानियों और राष्ट्रभक्तों के देश को पराधीनता से मुक्त कराने में दिए गए त्याग और बलिदान को याद किया गया। वंदेमातरम गान में गुलफ्शा, शगुफ्ता, नाहिद, हुमा सहित अनेक छात्राओं ने भाग लिया। वालिया ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में भी विद्यार्थियों को देश के अमर बलिदानियों की गाथा का पुण्य स्मरण कराया गया।

भागूवाला में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर रैली निकालते जीआईसी के विद्यार्थी।

भागूवाला में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर रैली निकालते जीआईसी के विद्यार्थी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर वंदेमातरम् गान ?

नजीबाबाद के मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर वंदेमातरम् गान ?- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed