फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Value of every vote, use your vote properly

Bijnor News: हर वोट की कीमत, अपने मत का करें सही प्रयोग

Fri, 01 Mar 2024 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Value of every vote, use your vote properly
आओ वोटर बने
विज्ञापन

-18 साल उम्र पूरी कर चुके युवा बनवा सकते हैं वोट
-एडीएम बोले, युवा अभी बनवा सकते हैं अपना वोट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरो से चल रही है। चुनाव में प्रत्येक वोट की कीमत होती है। इसलिए मतदाता सोच-समझकर वोट करें। 18 साल उम्र पूरी कर चुके युवाओं को भी वोट बनवाने चाहिए। जिससे वह लोकसभा चुनाव में सही जन प्रतिनिधि चुनने में अपनी भागीदारी निभाएं। मतदान करना जनता का अधिकार है। इससे कोई भी वंचित न रहे।

युवाओं सहित सभी मतदाताओं को अपने विवेक से मतदान करना चाहिए। क्योंकि मतदान करना मतदाता का स्वयं का अधिकार है। जो लोकतंत्र के लिए भी जरूरी है। अभी भी 18 उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से अपना वोट बनवा सकते हैं। युवा ही देश ही पहचान है। अपनी पहचान की अमिट छाप छोड़ने के लिए मतदान जरूरी है। साथ ही युवाओं को अपने आसपास के लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

----
युवा रितिक जिंदल का कहना है कि युवाओं को अपने मतधिकार का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
----
युवा निशांत ने कहा कि सभी को मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए। अपने मत का सही प्रयोग कर जिम्मेदार नागरिक बने। वह अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
युवा धीरज कुमार ने बताया कि मतदान करना हमारा अधिकार है। अगर हम अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक रहेंगे तो सही जनप्रतिनिधि को चुनेंगे। जनप्रतिनिधि चुनने के लिए कोई भी जल्दबाजी नहीं करें। क्योंकि सही फैसला आपके क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है।
----
युवा कनु ने कहा कि युवाओं को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। इस बार वह लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट करेगी। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित है। वह अपनी दोस्तों को भी वोट करने के लिए जागरूक कर रही है।

----
वर्जन::
युवाओं से अपील है कि मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अभी भी युवा वोट बनवाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन पर आवेदन कर सकते हैं। अभियान चलाकर युवाओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
....विनय कुमार, एडीएम प्रशासन, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed