फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Valmiki fanfare procession taken out

बिजनौर जिले में धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

Mon, 17 Oct 2016 04:22 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
 Valmiki fanfare procession taken out
बिजनौर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले मेंमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव दिवस समिति द्वारा नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सभासद जितेंद्र राणा ने किया।
विज्ञापन


वाल्मीकि बस्ती से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे समिति का झंडा था। इसके पीछे युवा अखाड़े में करतब करते चल रहे थे। शोभयात्रा में रामायण लिखते महर्षि   वाल्मीकि, लव कुश को ज्ञान देते महर्षि वाल्मीकि, भगवान शिव, मां काली, राधा-कृष्ण, डा.अंबेडकर, एकलव्य आदि की झांकियां  शामिल रहीं। शोभायात्रा में बज रहे धार्मिक गीतों ने वातावरण को धार्मिक कर दिया। शोभायात्रा रम्मू का चौराहा, तहसील चौराहा से मुख्य बाजार में पहुंची। शोभायात्रा नगर के अनेक मार्गों से होकर वापस वाल्मीकि बस्ती में जाकर ही संपन्न हुई। विशाल कुमार, विनोद कुमार का योगदान रहा। इस दौरान शोभाराम, मुकेश कुमार, भारत, नितिन, शेर सिंह, शिवप्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं हल्दौर।भगवान वाल्मीकि  जयंती के अवसर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का आयोजन किया। चेयरपर्सन पति सुशील वर्मा व एसओ अरविंद शर्मा ने वाल्मीकि  धर्मशाला में शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। रविवार को हल्दौर में निकाली गई भगवान वाल्मीकि  की शोभा यात्रा में भगवान वाल्मीकि , राधा कृष्ण, शिवकाली और भारत माता की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में युवा ने हैरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान वाल्मीकि  युवा कमेटी मोहल्ला जमनावाला के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि  ने लोगों से भगवान वाल्मीकि  के चरित्र का अनुसरण कर सद मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शोभायात्रा में किशोर वाल्मीकि , अर्जुन, सोनू व सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed