फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccine consignment received after three months, vaccination will start from today

बिजनौर: तीन माह बाद मिली टीके के की खेप, आज से शुरू होगा टीकाकरण

Thu, 19 Jan 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 19 Jan 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vaccine consignment received after three months, vaccination will start from today
-20800 कोविशील्ड की खुराक जिले को मिली
विज्ञापन

-टीके को सभी ब्लॉकों में किया गया वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले को कोविशील्ड की 20800 खुराक मिल गई हैं। अब बृहस्पतिवार से तीन महीने से रुका हुआ टीकाकरण फिर से शुरू होगा। कोविड टीका नहीं होने से लोगों को एहतियाती खुराक नहीं लगी है। लोग स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे।
जिले में कोविड टीका नहीं होने से विदेश जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 2027926 लोगों एहतियाती खुराक लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी 664652 लोगों को ही यह खुरका लगी है, जो कुल लक्ष्य का 32.77 फीसदी है। कोविड टीके की पहली डोज लक्ष्य से अधिक लग गई है, जबकि दूसरी डोज लक्ष्य के करीब है।
विज्ञापन

विदेश जाने वालों के लिए एहतियाती खुराक लेनी अनिवार्य है। वैक्शीन नहीं होने के कारण उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी, जिन्हें विदेश जाना है। जो टीके जिले को मिले हैं, उन्हें आबादी के अनुपात के हिसाब से सभी विकास खंड मुख्यालय पर भेज दिया गया है। इसके अलावा कोवैक्सीन की करीब 800 डोज शेष हैं। जिले में कोविशील्ड की डोज खत्म हो गई थी। जिले में ज्यादातर लोगों को कोविशील्ड का ही टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

ब्लॉक- कोविशील्ड टीके
बिजनौर- 1000
स्योहारा- 1500
नूरपुर- 1000
नहटौर- 500
नजीबाबाद- 3000
नगीना- 1000
कोतवाली- 3300
किरतपुर- 500
कासमपुर गढ़ी- 1500
हल्दौर- 1500
धामपुर- 2500
जलीलपुर- 3000
चंदक- 500
(नोट: कोविशील्ड के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए हैं।)
वर्जन:: जिले को कोविशील्ड की 20800 डोज मिली हैं। सभी ब्लॉक पर टीके का वितरण कर दिया है। आज से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण शुरू हो जाएगा.....डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed