फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttarakhand Roadways Bus Falls into Drain Near Bijnor; One Dead, Eight Injured

Bijnor: चंडीगढ़ से टनकपुर जा रही रोडवेज बस नाले में गिरी, एक यात्री की मौत, आठ घायल

Tue, 22 Jul 2025 01:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Jul 2025 01:15 PM IST
सार

बिजनौर बैराज के पास रात ढाई बजे चंडीगढ़ से टनकपुर जा रही रोडवेज बस नाले में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि चालक-परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Roadways Bus Falls into Drain Near Bijnor; One Dead, Eight Injured
नाले में गिरी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ से टनकपुर जा रही उत्तराखंड परिवहन के रोडवेज बस रात में 2:30 बजे नियंत्रित होकर बरसाती नाले में जा गिरी। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई जबकि चालक परिचालक समेत 8 लोग घायल हुए। 

विज्ञापन


मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर बैराज के पास रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लगी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बरसाती नाले में गिर गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Kanwad Yatra: डाक कांवड़ की भागम-भाग, सात घंटे में 150 किमी. की दौड़, हर टीम पर दो लाख तक का खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में कुल सात यात्री सवार थे जबकि दो चालक और परिचालक। बस नाले में गिरते ही चीख पुकार मच गई। कांच तोड़कर यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले। हालांकि एक यात्री बाहर नहीं निकल पाया जिसकी बस में पानी भरने के कारण मौत हो गई।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल। चालक परिचालक समेत 8 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन निजी अस्पतालों में ले गए। मृतक यात्री की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed