फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttar Pradesh government has appointed senior journalist Rajendra Singh as Information Commissioner

UP: सूचना आयुक्त बनाए गए वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह, पैतृक गांव नियामतपुर और नगीना कस्बे में बांटी गई मिठाई

Thu, 07 Mar 2024 07:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Mar 2024 07:59 PM IST
सार

Bijnor News : प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह को सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं, उनके पैतृक गांव नियामतपुर और नगीना कस्बे में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Uttar Pradesh government has appointed senior journalist Rajendra Singh as Information Commissioner
नगीना में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह को प्रदेश सरकार ने सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इस उपलब्धि पर बिजनौर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। पैतृक गांव नियामतपुर और नगीना कस्बे में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


गांव नियामतपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र बनारसी सिंह की गिनती प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में होती है। वर्ष 1992 में मेरठ दैनिक जागरण से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत करने वाले राजेंद्र सिंह करीब 15 माह बाद ही अमर उजाला संस्थान से जुड़ गए थे। तीन दशकों से उन्होंने अमर उजाला के लिए मेरठ, लखनऊ, शिमला, अमृतसर, रोहतक आदि स्थानों पर सेवाएं दीं। सर्वाधिक 18 साल उन्होंने पत्रकारिता का कार्य मेरठ में किया।

विज्ञापन

नगीना के मॉडल स्कूल से कक्षा आठ तक की शिक्षा पाने वाले राजेंद्र सिंह ने इंटर एमडीएस नजीबाबाद और बीएससी मेरठ से की। उन्होंने एमए पॉलिटिकल साइंस से किया था। वर्तमान में वह अमर उजाला मेरठ में संपादक के पद पर कार्य कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर प्रदेश सरकार की ओर से जारी सूचना आयुक्त की लिस्ट में राजेंद्र सिंह का नाम आने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

क्षेत्रवासियों ने उनके भाई धर्मेंद्र सिंह को मिठाई खिलाई। इस मौके पर साहू संतोष कुमार अग्रवाल, प्रदीप जैन, मनीष राणा, शेख मुनीर आलम, यासीन सोनी, शेख जमशेद, साहू सुयश अग्रवाल, साहू अनुभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed