{"_id":"618808fbc9ca3b0e5b6ce2b9","slug":"uproar-over-youth-s-death-in-road-accident-bijnor-news-mrt563876533","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा
नहटौर। नहटौर झालू मार्ग पर गांव नारायणपुर के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर घटनास्थल पर जाम लगा दिया। रात तक पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही।
गांव बेगराजपुर निवासी सोनू (26) गांव के ही हरिओम के साथ बाइक से बिलाई शुगर मिल में अपने परिचित का खाना देने जा रहा था। नहटौर झालू मार्ग पर गांव नारायणपुर के सामने उसकी बाइक धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रैक्टर भी सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सोनू की मौत हो गई। जबकि हरिओम घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और युवक की मौत के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को युवक का शव नहीं उठाने दिया। रात तक ग्रामीण जाम लगाकर हंगामा करते रहे और पुलिस उन्हें समझाने के प्रयास में जुटी थी।