{"_id":"664a4b6001af57dc120dca54","slug":"uproar-over-selling-liquor-from-grocery-store-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123936-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किराना की दुकान से शराब बेचने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किराना की दुकान से शराब बेचने पर हंगामा
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में परचून की दूकान को बंद कराती पुलिस।
भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता दुकान के सामने धरने पर बैठ गए
आबकारी निरीक्षक ने गांव पहुंच कर दुकान पर ताला लगा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। गांव स्वाहेड़ी में किराना की दुकान पर शराब और बीयर बेचने के आरोप में ग्रामीणों ने हंगामा किया। भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता दुकान के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक ने दुकान पर ताला लगा दिया, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
रविवार को स्वाहेड़ी में किराना की दुकान पर बिना अनुमति के अवैध शराब व बीयर बेचने का आरोप लगा ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता भी दुकान पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। दुकान बंद कराने का विरोध करने लगे।
सूचना पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक को भी कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया। कोतवाली शहर प्रभारी सुशील कुमार मौके पहुंचे। आबकारी निरीक्षक ने दुकान का शटर डालकर ताला लगा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए । कोतवाली पुलिस दुकानदार को अपने साथ ले गई। शहर कोतवाल ने बताया कि यह मामला शराब की दुकान के अस्थाई लाइसेंस का है। वह दुकान तलाश रहे थे। स्थान बदल दिया गया। मामला निपट गया।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष अंकित नरवाल, युवा मंडल महासचिव गौरव जंघाला, तहसील उपाध्यक्ष विवेक चौधरी, कपिल कुमार, शुभम, सोमदेव प्रधान, अंकुर, विपिन, पारुल, राजकुमार, संदीप, रजनीश, छोटे सिंह, सुंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।