{"_id":"6140e8b28ebc3ea75b227215","slug":"uproar-over-non-distribution-of-ration-for-many-months-bijnor-news-mrt556235133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई माह से राशन न बांटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई माह से राशन न बांटने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई माह से राशन न बांटने पर हंगामा
अफजलगढ़। गांव शाहपुरजमाल की समूह सदस्यों सहित लाभार्थी महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कई-कई माह राशन न बांटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने केंद्र पर घंटों हंगामा कर विरोध प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
गांव में तीन आंगनबाड़ी सेंटर हैं। मंगलवार को ग्रामीणों पर लाभार्थियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गांव के ही जय गणेश समूह की सदस्यों व महिला लाभार्थियों ने तीन माह के स्थान पर एक ही माह का राशन वितरण व अन्य सामान भी मात्रा से कम देने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि इस बार केवल जुलाई में ही राशन बंटा है तब से अब तक कोई गेहूं-चावल उन्हें नहीं मिला है। इसके अलावा आरोप है कि गांव में जिनके पास दो बच्चे हैं। उन्हें भी केवल एक ही बालक के लिए दाल व रिफाइंड मिलता है, जबकि दोनों बच्चों को मिलना चाहिए। मंगलवार को लाभार्थियों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर एकत्र होकर हंगामा काटते हुए उच्च अधिकारियों से जांच कर उचित मात्रा में राशन व अन्य सामान दिलाने की मांग की है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता, ममता तथा धर्मवती देवी का कहना है उनके द्वारा समय समय पर पूरा राशन व अन्य सामान वितरित किया जाता है। इस संबंध में ब्लॉक प्रभारी सीडीपीओ रीता देवी का कहना है कि उनके द्वारा पूरा ध्यान रखा जाता है कि लाभार्थियों को पूरी सामग्री मिल सके, यदि ऐसा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में नन्ही, रिंकी, पूजा, रूपा, धर्मवीर, सतीश, कुसुम, पूनम, उमा देवी,अंजू देवी, मोनू, भागेश, संतोष, बबिता, रानी, रेनूतथा सावित्री आदि उपस्थित रहीं।