{"_id":"60c3a6588ebc3eac64486078","slug":"uproar-over-installation-of-5g-mobile-tower-dhampur-news-mrt5423133105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों का फाइव जी मोबाइल टावर लगाने को लेकर दर्जियान में हंगामा, अधिकारियों को अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों का फाइव जी मोबाइल टावर लगाने को लेकर दर्जियान में हंगामा, अधिकारियों को अवगत कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइव जी मोबाइल टावर लगाने को लेकर हंगामा
धामपुर। मोहल्ला दर्जियान के लोगों ने मोहल्ले में लगाए जा रहे फाइव जी टावर को लगाने के विरोध में करते जमकर हंगामा किया। मोहल्ले वासियों ने जबरन टावर लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नागरिकों ने बताया कि मोहल्ला दर्जियान/अफगानान में एक कंपनी का 5जी टावर लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। मोहल्ले वासी इसका विरोध कर रहे हैं। जब टावर लगने की जानकारी हुई तो वह टावर स्थल पर पहुंच गए। वहां पर जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पालिका सभासद रेहान शेख ने कहा कि पहले से ही इस स्थान पर दो मोबाइल टावर लगे हुए हैं। अब तीसरा टावर लगने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नाजिश सिद्दीकी ने कहा कि मोहल्ले वासियों की स्वास्थ्य को देखते हुए किसी भी सूरत में इस स्थान पर अब नया टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। मोहल्ले वासियों ने चेतावनी दी कि टेलीकॉम कंपनी ने जबरन टावर लगाने का प्रयास किया तो आंदोलन होगा।
इस बाबत अधिकारियों को भी शिकायती पत्र देकर टावर न लगने देने की चेतावनी दी। हंगामा प्रदर्शन करने वालों में रियाज अहमद, महताब अहमद, नाजिश सिद्दीकी, खालिद, गुलशन बेगम, मोहम्मद शाहिद, मुस्तकीम अहमद, जीशान, मोहम्मद गालिब, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद सुमेर, नसीम अहमद रहे।