फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over death of woman suffering from fever in hospital

Bijnor News: बुखार से पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uproar over death of woman suffering from fever in hospital
- चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक कंपाउंडर के साथ मारपीट भी कर दी। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।

रविवार को दोपहर 12 बजे ग्राम मिर्जालीपुर निवासी राधा (35) पत्नी वीरेंद्र सिंह को बुखार से पीड़ित होने पर सिसोदिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। लगभग दो घंटे बाद उपचार के दौरान राधा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक लगातार तबीयत ठीक बताते रहे और उनको आश्वासन में रखते रहे। जबकि उनके द्वारा कहीं और ले जाने की बात कही गई तो चिकित्सक ने ले जाने से मना कर दिया है। गुस्साए परिजनों ने उपचार में लगे कंपाउंडर की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, कस्बा इंचार्ज कृपाल सिंह, सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं करने की तहरीर देकर शव को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------

जब मरीज को उपचार के लिए लाया गया था, उस समय मरीज की हालत बहुत गंभीर थी। परिजनों के आग्रह पर महिला का उपचार किया गया। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा उपचार में लापरवाही करने का आरोप गलत है।

डा. रवि सिसोदिया

सिसोदिया नर्सिंग होम स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed