फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar of sweepers in Sohara Municipality

सफाईकर्मियों का स्योहारा नगरपालिका में हंगामा

Wed, 08 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uproar of sweepers in Sohara Municipality
स्योहारा में नगरपालिका पर हंगामा करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
सफाईकर्मियों का स्योहारा नगरपालिका में हंगामा
विज्ञापन

स्योहारा। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने अपनी अनेक मांगों को लेकर पालिका में जमकर हंगामा किया। ईओ ने एक सप्ताह में मांगो के निस्तारण का आश्वासन देकर मामला शांत किया। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम मदान के नेतृत्व में सफाईकर्मी बड़ी संख्या में नगर पालिका पहुंचे।

पालिका में ईओ एपी पांडेय के न मिलने व सफाई कर्मियों के नेताओं को बैठने के लिए व्यवस्था न करने से नाराज जमकर हंगामा किया। नाराज सफाई कर्मियों ने पालिका में बैठे समस्त स्टाफ को उठा कर उनकी कुर्सी बाहर लाकर रख दी। जिलाध्यक्ष राजाराम मदान के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों का पीएफ नहीं काटा जाने, मृतक आश्रित कोटे में रखे गए सफाई कर्मियों को स्थायी नहीं किए जाने, सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाने के आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। एक घंटा बाद ईओ एपी पांडेय के नगर पालिका पहुंचने पर नाराज सफाई कर्मियों ने उनका घेराव कर नारेबाजी की। ईओ ने सभी मांगों को एक सप्ताह में पूरा करने के आश्वासन दिया। जिसके बाद सफाईकर्मी शांत हुए। ईओ ने बताया कि वे सीएचसी की व्यवस्था देखने गए थे। सफाईकर्मियों की मांगों के निस्तारण हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान अरविंद सूद, अरविंद टांक, भवर सिंह, दिलीप सिंह, रवि मदान, संदेश कुमार, आदेश कुमार, अशोक कुमार, विनीत मदान, दीपक, विक्की कुमार, राधेश्याम, गुड्डी देवी, संगीता देवी, सपना देवी, बेबी गीता, सुरेखा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed