{"_id":"5f5fbdb88ebc3efbc05ae29b","slug":"uproar-in-the-hospital-on-the-death-of-the-girl-bijnor-news-mrt501355443","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
युवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा
बिजनौर। लाइफ लाइन हॉस्पिटल में युवती की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस व अस्पताल संचालकों ने किसी तरह से परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।
करीब एक सप्ताह पूर्व मंडावर कस्बा निवासी अजय कुमार की करीब 18 वर्षीय पुत्री की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर मंडावर रोड स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार उसे पेट दर्द में शिकायत थी और लिवर में भी परेशानी थी। पिछले करीब एक सप्ताह से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार को आराम मिलने पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। रविवार रात फिर से उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वहां खूब हंगामा किया। चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि अगर लापरवाही नहीं होती युवती की जान नहीं जाती। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डा. अशोक चाहल का कहना है कि करीब चार दिन पहले युवती उपचार के लिए उनके यहां पर आई थी। युवती को दवा देकर घर भेजा गया था। रविवार रात परिजन उसे फिर से लेकर अस्पताल आए, युवती ने घर पर ही दम तोड़ दिया था।