{"_id":"67703beedb6e0490ec06ed0c","slug":"uproar-in-private-hospital-over-death-of-young-man-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-139427-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
गांव कासमपुरगढ़ी का मामला, बुखार से पीड़ित होने पर गया था भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/ रेहड़। कासमपुरगढ़ी में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत उपचार करने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
गांव कासमपुरगढ़ी निवासी बाबू सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई नन्हे (40) पुत्र बुद्ध सिंह को बुखार की शिकायत थी। परिजनों ने उन्हें गांव में ही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने गलत उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
परिजनों को हंगामा करते देख चिकित्सक चला गया। सूचना पर कोतवाल योगेश चौधरी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। उनके तीन पुत्र है, जिनका रोते बिलखते बुरा हाल है।
विज्ञापन
उधर, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने मृतक के रिशतेदारों के आने के बाद तहरीर देने की बात कही है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।