{"_id":"5fe775138ebc3e3c86122100","slug":"uproar-in-cooperative-meeting-bijnor-news-mrt517557080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति की बैठक में हंगामा
विज्ञापन
सहकारी समिति की बैठक में हंगामा
हल्दौर। नगर की किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय में आयोजित सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में एजेंडा पत्र पढ़ने के विरोध में एमडी व किसानों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। एमडी अपने कुछ स्टॉफ के साथ बैठक छोड़कर फरार हो गए। किसानों ने एमडी पर समिति के अभिलेखों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत करने का निर्णय लिया है।
किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक आरंभ हुई। बैठक में कम ही किसान मौजूद थे। समिति के प्रबंध निदेशक जयवीर सिंह ने वार्षिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के संबंध में किसानों को एजेंडा पढ़कर सुनाया। बैठक में मौजूद वरुण प्रताप उर्फ हनी, नरदेव सिंह, संसार सिंह, शिवम कुमार, मुकेश कुमार, तेजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनुज कुमार, आफाक हुसैन, टीकम सिंह आदि किसानों व संचालकों ने एमडी से एजेंडा पत्र व समिति के कुछ अन्य प्रपत्र पढ़ने के लिए मांगे। किसान समिति द्वारा कराए गए विकास कार्यों से संबंधित कुछ जानकारियां हासिल करना चाहते थे। उन्हें समिति की ओर से कराए गए विकास कार्यों में धांधली होने की आशंका थी।
आरोप है कि एमडी ने किसानों को एजेंडा व उक्त अभिलेख पढ़ने के लिए नहीं दिए। इससे खिन्न होकर बैठक में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक एमडी और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मारपीट की नौबत आ गई। बैठक में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक हंगामा होता रहा। मामले को बढ़ता हुआ देख एमडी अपने कार्यालय के कुछ स्टॉफ के साथ बैठक छोड़कर चले गए। जिसके बाद बैठक समाप्त हो गई और आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत नहीं किया गया। किसानों ने एमडी पर समिति के दस्तावेजों में गड़बड़ी कर सरकारी धन अवैध रूप से हड़पने और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वहीं, एमडी जयवीर सिंह इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
नहीं किया प्रचार प्रसार
किसान सेवा सहकारी समिति हल्दौर में सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में प्रचार-प्रसार के अभाव में संचालक और किसानों की उपस्थिति कम रही। समिति के नौ संचालकों में से समिति अध्यक्ष नरेश सिंह चौहान समेत केवल तीन सदस्य ही हाजिर हुए। आरोप है कि एमडी ने समिति के समस्त संचालकों व किसानों को बैठक में उपस्थित होने की सूचना नहीं दी। इससे बैठक में अनुपस्थित कुछ संचालकों ने एमडी की इस कार्यशैली से आक्रोश व्याप्त है। एमडी जयवीर सिंह ने बैठक में समस्त संचालकों व किसानों को यथा समय सूचना उपलब्ध कराने की बात कही है।